ओवरब्रिज का लोकार्पण करने पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज से मिलने उमड़ी जनता || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के मकरोनिया में रेलवे क्रासिंग नंबर 30 पर तैयार हुए मकरोनिया ओवरब्रिज का शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौर जंयती व सागर गौरव दिवस के मौके पर लोकार्पण किया। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। ओवरब्रिज 36 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। ओवरब्रिज के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस ओवरब्रिज से सागर समेत बुंदेलखंड के लाखों राहगीरों को परिवहन की सुविधा मिलेगी। लोगों की मांग को ध्यान रखते हुए ओवरब्रिज का नाम डॉ. हरिसिंह गौर ओवरब्रिज रखा जाएगा।
इस दौरान लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया समेत अन्य मौजूद थे। ब्रिज शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। मकरोनिया ओवरब्रिज का काम मार्च 2018 में शुरू हुआ और चार सालों में बनकर तैयार हो गया। ब्रिज बनने से आसपास के रोजाना आवागमन करने वाले 30 हजार से अधिक लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही सागर से अन्य जिलों और प्रदेशों की ओर आवागमन करने करने वाले राहगीरों को यातायात में राहत मिलेगी


By - Sagar tv news
27-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.