सागर- जन्मदिन की खुशियां आग की लपटों में स्वाहा

 


सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर वार्ड स्थित एक मकान अचानक आग की लपटों से घिर गया। भीषण लपटें और धुएं के गुबार देख लोग आ गए। मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस ने लोगों की मदद से पानी की बौछारें करते हुए दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हांलाकि तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामन, राशन, कपड़े सहित करीब सवा 3 लाख रुपए की नकदी और जेवर राख हो चुके थे।
पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे चंद्रशेखर वार्ड स्थित राजेश पटेल के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर थाने से पुलिस बल और दमकल मौके पर पहुंची। घर में धधक रही आग को बुझाने में पुलिस और दमकल अमले को करीब दो घंटे तक जूझना पड़ा।
पीडि़त राजेश पटेल ने बताया शनिवार को उनकी पत्नी भारती पटेल का जन्म दिन था। इस वजह से वे सुबह करीब 11 बजे बच्चों के साथ मंदिर गई थीं। घर में पालतू कुत्ता होने से दरवाजे बाहर से बंद थे। वापस लौटीं तो भीड़ जमा थी। घर में आग लगने की खबर से वे भी सदमे में हैं। जन्मदिन की खुशियां भी आग की लपटों में स्वाहा हो गई हैं।


By - SAGAR TV NEWS
27-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.