सागर-बस सवारियों को उतार रही थी तभी पीछे से आ रहे बाइक सवारों के साथ हो गया ये

 

सागर जिले के खुरई में सडक हादसा होने से एक युवक की जान चली गई। बताया जाता है कि खिमलासा से खुरई आ रही बस सवारियों को उतारने और चढ़ाने के लिए धांगर गांव में बीच सड़क पर खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार गोवर्धन कुशवाहा और रघुनाथ कुशवाहा बस से टकराकर घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के नीचे खिसकते हुए चली गई। इस हादसे की जानकारी लोगों ने डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची डायल 100 ने घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रघुनाथ कुशवाहा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। खुरई देहात थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वही, इस मामले में घायल के परिजनों ने बताया कि यह दोनों अपनी बाइक से मंडीबामौरा में खारी कार्यक्रम में गए हुए थे, दोनों बाइक से अपने गांव गिरहनी लौट रहे थे तभी इनके साथ हादसा हो गया।


By - SAGAR TV NEWS
25-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.