सागर-गरीब और जरूरतमंद बच्चों को लाखों की स्कॉलरशिप दे रही ये कंपनी || SAGAR TV NEWS ||

 

कहते हैं। की किसी की मदद करना सबसे बड़े पुण्य का काम होता है। न सिर्फ मदद करने वाला खुश होता है बल्कि मदद पाने वाले भी खुश होते हैं। ऐसा ही काम श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी की सागर स्थित शाखा के द्वारा भी किया जा रहा है। कंपनी ऐसे बच्चों को स्कॉलरशिप देती है जिनके बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से ज्यादा आये हैं। सागर के गोपालगंज स्थित श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी शाखा में इसी को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। और ऐसे करीब 5 सौ बच्चों को यहां बुलाया गया था। जहां उन्हें प्रमाण पत्र देते हुए स्कॉलरशिप दी गयी है। जो बहुत जल्द उनके खातों में भी पहुंच जाएगी। अतिथियों ने बच्चों को बुलाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी सौंपा।
बताया गया की इसकी शुरुआत साल 2016 में कंपनी द्वारा की गयी थी। कंपनी इस तरह से देश भर में डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों को स्कॉलरशिप दे चुकी है। बताया जा रहा है की 60 अंक से ज्यादा लाने वाले करीब 5 सौ बच्चों को 15 लाख रूपये की स्कॉलरशिप दी गयी है। इसके तहत प्रत्येक छात्र छात्रा को 3 हजार रूपये की राशि मिली है। सागर में 5 सौ तो जिले भर में अलग-अलग शाखाओं में करीब 8 सौ बच्चों को इसका लाभ मिला। ये कार्यक्रम कंपनी द्वारा हर साल किया जाता है। जिससे बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधि आयोग के सचिव महेश भट्ट मौजूद रहे। वहीं इसके अलावा कंपनी के रीजनल बिजनेस हेड विवेक निगम, सागर शाखा प्रबंधक शैलेश बुंदेला, बंडा शाखा बंधक अभिषेक तिवारी इसके अलावा कंपनी के अन्य कर्मचारी और स्टाफ के अलावा बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।--------


By - Sagar tv news
24-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.