सागर-पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद पर प्राणघातक हमला करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर को रामपुर ग्राम में एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया था और इस वारदात को अंजाम तब दिया गया था, जब फूलसिंह यादव अपने पिता धनीराम और भाई रामसिंह के साथ खेत पर बोबनी करने गया था। तभी फूलसिंह का विवाद अपने चचेरे भाई देवसिंह यादव से हो गया था और तभी फूलसिंह के चाचा स्वामी यादव ने उसे कुल्हाड़ी मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में स्वामी यादव और देवसिंह के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने इन दोनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।

सागर-पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमीनी विवाद में हमला करने वाले आरोपी पिता-पुत्र गिरफ़्तार

 


By - sagar tv news
24-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.