सागर-बाइक में साडी फंसने से महिला पहुँच गई अस्पताल

 

सागर जिले के खुरई-सागर रोड पर स्थित भीलोन तिराहा के पास एक बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक वर्षा यादव अपने पति और बच्चे के साथ अपने गांव शेखपुर से अपने मायके बमूरा जा रही थी कि भीलोन तिराहा के पास महिला की साड़ी बाइक की चैन में फंस गई। जिससे महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पति ने 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला का इलाज किया जा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
24-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.