जीवन में सफल भगवान श्री कृष्ण के जीवन से 5 सीख Jaya Kishori

 

 

सागर की मकरोनिया में प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बताया भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सीख मिलती है कि बाहर की परिस्थितियां हमारे अंतस को प्रभावित न कर सकें और हम विपरीत परिस्थितियों में भी सदैव मुस्कुराते रहें। वे पूर्णतावार हैं जीवन को हंसते, नृत्य करते, मुरली बजाते हुए जीने को प्रेरित करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण यह भी सिखाते हैं कि जीवन में कभी संख्या की तरफ मत भागो सदैव गुणवत्ता को चुनो।

पहली सीख में जया किशोरी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने जन्म से लेकर दुख ही दुख सहे लेकिन उन्होंने कभी मुस्कुराना नहीं छोड़ा इसलिए हमें कभी भी मुस्कुराहट नहीं खोनी चाहिए

जाया किशोरी ने दूसरी सीख में बताया कि हमेशा क्वालिटी और क्वांटिटी को समझना चाहिए, क्योंकि महाभारत युद्ध से पहले दुर्योधन ने क्वांटिटी देख भगवान से नारायणी सेना मांग ली थी तो अर्जुन ने भगवान को कृष्ण को और अंत में पांडव की जीत हुई क्यों कि भगवान उनके साथ थे।  

तीसरी सीख विचारों में बदलाव लाना, इसको लेकर बताया कि अर्जुन जब युद्ध लड़ने मैदान में पहुंचे लेकिन उन्होंने अपने भीष्म पितामह गुरु द्रोणाचार्य कृपाचार्य जैसे अपनों को सामने देखा तो शस्त्र रख दिए थे इसके बाद भगवान ने उन्हें गीता का ज्ञान दिया, गीता ज्ञान के पहले भी अर्जुन क्षत्रिय थे गीता ज्ञान के बाद भी अर्जुन क्षत्रिय थे लेकिन बदलाव विचारों में आया कोई भी बदलाव है वह अंदरूनी ही आता है।

चौथी सीख बताया सनातन का हर शास्त्र और ग्रंथ प्रश्न करना, जिज्ञासा करना सिखाता है। हम सभी को  प्रश्न उठाते रहना चाहिए बस इतना ध्यान रहे कि किसी से जिज्ञासा करते हुए समर्पण, श्रद्धा का भाव हो और मर्यादा बनी रहे। अर्जुन ने भी भगवान श्री कृष्ण के समक्ष प्रश्न करने के पहले कहा था कि मैं आपके प्रति समर्पित हूं और मेरी यह जिज्ञासाएं हैं। माता पिता को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों को समय दें और उनकी छोटी से छोटी जिज्ञासाओं का समाधान बताएं।  

पांचवी सीख, गुरू वह जो परम मुक्ति का यानि भगवान से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करे।  आज कल लोग ऐसे हो गये हैं कि वे भगवान की ओर जाने के बजाए गुरु को भगवान से बड़ा बना कर उन्हें ही पूजने लगते हैं। जबकि उचित यह है कि गुरु परख कर बनाएं अन्यथा सीधे भगवान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि शास्त्र बताते हैं कि भगवान की नकल नहीं करना है उनसे सीखना है। 


By - SAGAR TV NEWS
24-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.