सागर में तेल गोदाम पर छापा 15 लाख का माल बरामद कर गोदाम की सील !

सागर में तेल गोदाम पर छापा 15 लाख का माल बरामद कर गोदाम की सील !

सागर में बेचा जा रहा मिलावटी तेल गोदाम पर छापा मारकर किया सील !

सागर में लोगों के स्वास्थ्य के साथ में खिलवाड़ किया जा रहा है। और उन्हें मिलावटी तेल दिया जा रहा है। ऐसा हम आरोप नहीं लगा रहे बल्कि ये प्रशासन की कार्यवाई में सामने आया। जहां टीम ने कार्यवाई कर करीब दस से पंद्रह लाख की सामग्री जप्त की है। दरअसल सागर में सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर खाद विभाग के अमले ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक गोदाम पर छापे मार कार्रवाई की। जहां गोदाम मालिक सुनील केसवानी के पास सरसों के हाथी ब्रांड मार्क के कारोबार संबंधित दस्तावेजों और अन्य जरुरी दस्तावेज उपलब्ध नही कराए जाने पर गोदाम में मौजूद स्टॉक की जानकारी जुटाते हुए कुछ सैंपल जांच के लिए जप्त किये। और नियमानुसार प्रकरण बनाकर गैरकानूनी तरीके से संचालित हो रहे गोदाम को सील कर दिया। यह पूरी कार्यवाही सरसों के हाथी ब्रांड मार्क के संभागीय डिस्ट्रीब्यूटर दीपक कुमार गंगवानी की शिकायत पर हुई है। वो भी मौके पर मौजूद रहे।
इस कार्यवाई के बाद ये कहना गलत नहीं होगा की जिले में असली बनाम नकली का कारोबार फल फूल रहा है। और लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
इसको लेकर हाथी ब्रांड मार्क के संभागीय डिस्ट्रीब्यूटर दीपक कुमार गंगवानी ने बताया की पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी। की इनके द्वारा कम दामों में तेल बेचा जा रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने की थी।
वहीं नायब तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया की शिकायत के बाद कार्यवाई की गयी है।


By - sagar tv news
23-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.