सागर- मंत्री के क्षेत्र में निकलेगी नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ, किसान बचाओ पद यात्रा

 

संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा सागर जिले के जैसीनगर इलाके में 1 से 10 दिसंबर तक नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ किसान बचाओ पद यात्रा निकाली जाएगी। जो करीब 120 किलोमीटर का सफर तय कर 52 गांवों में पहुंचेगी। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में आपसी सद्भाव जागृत करना, और स्थानीय मुद्दों को उजागर करना है। जिसमें जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना में आदिवासी बाहुल्य गांवों को शामिल करवाना। इसके साथ ही ओरिया गांव मे बनने वाले प्रहलाद जलाशय जो पहले बड़े रूप में स्वीकृत था। लेकिन उसको अब छोटे आकार में बनाया जाना है। लेकिन मांग ये है की उसको पहले जैसा ही बड़े रूप में बनाया जाए। जिससे 7-8 गांव के लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही किसानों के मुद्दे हैं। उनको भी इस पद यात्रा के माध्यम से सामने लाया जाएगा। वहीं आगे बताया कि यह पदयात्रा जैसीनगर तहसील के रमपुरा गांव से शुरू होगी होकर 52 गांवों में पहुंचेगी। 10 दिसंबर को जैसीनगर में इस पद यात्रा का समापन होगा। और प्रशासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पंपलेट बांटकर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
23-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.