संगठन ने 7 पेटी शराब जप्त कराई पुलिस ने खेल कर 4 पेटी का मामला बनाया ! आरोप


संगठन ने 7 पेटी शराब जप्त कराई पुलिस ने खेल कर 4 पेटी का मामला बनाया ! आरोप

पुलिस ने कर दिया खेल 7 पेटी शराब को बताया 4 पेटी ! आरोप

भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों ने सात पेटी अवैध शराब पकड़ते हुए पुलिस को सौंपी थी। लेकिन आरोप है की पुलिस ने शराब में खेल करते हुए महज चार पेटी की जब्ती बनाई है। जिससे संगठन के कार्यकर्ता नाराज़ हैं। मामला दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके का है। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस बायत की शिकायत की है। बताया गया की भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों ने नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत जेरठ चौकी अंतर्गत देर रात किशनगंज रोड चिरौला से बाइक द्वारा ले जाई जा रही 7 पेटी अवैध शराब पकड़ाई थी। जहां जेरठ चौकी पुलिस द्वारा दूसरे दिन पुलिस थाना पथरिया में मामला पंजीबद्ध कराया गया। संगठन के सदस्यों का आरोप है की। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों की मिलीभगत से 7 पेटी अवैध शराब मामले में केवल 4 पेटी अवैध शराब का ही मामला जगदीश अहिरवार और राजा सिंह लोधी को आरोपी बनाते हुए दर्ज कराया। जबकि शराब की मात्रा 7 पेटी है। जिसमें आबकारी एक्ट 34/2 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध होना चाहिए था।
इसी को लेकर संगठन के सदस्यों ने पथरिया एसडीओपी को एक आवेदन सौंपा है। जिसमें उन्होंने साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। आवेदन में 7 पेटी अवैध शराब का प्रकरण दर्ज करने और चौकी प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।


By - SAGAR TV NEWS
22-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.