बैन के बावजूद मछलियों का शिकार, 1 लाख की मछली समेत 2 तस्कर गिरफ्तार ! || SAGAR TV NEWS ||

 

नदी से शिकार कर बिक्री के लिए ले जाई जा रही मछलियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। कार्यवाई एमपी के भिंड जिले में की गयी। जहां जलीय जीवों के लिए संरक्षित चंबल सेंचुरी में मछलियों का शिकार किया जा रहा था। दरअसल स्योपुर से लेकर भिंड तक 400 किलोमीटर चंबल नदी का क्षेत्र जलीय जीवों के लिए बीते कई दशकों से संरक्षित घोषित है। यहां पर घड़ियाल, डॉल्फिन, मगर, कछुआ जैसे कई जलीय जीवों का इसी चंबल नदी में प्रजनन होता है। जिससे सरकार द्वारा तैनात वन विभाग और चंबल सेंचुरी की टीमें लगातार जलीय जीवों की तस्करी और चंबल नदी से अवैध रेत के खनन पर नजर बनाए रखते हैं। वन विभाग अंबाह रेंजर मुन्नीलाल भलावी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंबल नदी से बड़ी मछलियों का शिकार कर उन्हें एक लोडिंग गाड़ी से ग्वालियर परिवहन किया जा रहा है सूचना पर टीम ने नाकाबंदी की और हाईवे 719 पर मेहगांव मंडी तिराई के पास संदिग्ध लोडिंग गाड़ी रोककर चेक की। जहां आइस बॉक्स और बोरों में भरी हुई चंबल नदी से शिकार कर लाई गई बड़ी मछलियां बरामद की गई। जिनकी कीमत करीब एक लाख है। वन विभाग ने मछलियों को जप्त कर मुरैना लैब जांच के लिए भेजा और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
मामले में रेंजर मुन्नी लाल भलावी ने जानकारी दी।--------


By - Ranveer Parmar Bhind
22-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.