जेल में बंद मंत्री करवा रहे बॉडी मसाज, वीडियो सामने आते ही होने लगी किरकिरी !

 

 

जेल में बंद मंत्री जी के ठाठ का अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है की वो जेल के अंदर ही बॉडी मसाज ले रहे हैं। तस्वीरों में नज़र आने वाले शख्स दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन हैं जो आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। वो फिर विवादों में आ गए हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनका बचाव किया।

दिल्ली की तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के चार वीडियो सामने आए हैं। जो CCTV फुटेज है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट, हेड और बॉडी मजास कर रहा है। ED ने भी कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। ये वीडियो 13 से 21 सितंबर के बीच के बताए जा रहे हैं।

पहला वीडियो, 13 सितंबर, दूसरा वीडियो, 14 सितंबर, तीसरा वीडियो, 14 सितंबर वहीं चौथा वीडियो, 21 सितंबर का बताया गया।

गौरतलब है की सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को 14 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था।

इन वीडियो से आप को काफी नुक्सान भी हो सकता है क्योंकि गुजरात में चुनाव हैं। और भाजपा हमलावर है।


By - SAGAR TV NEWS
21-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.