सागर-कमलनाथ के केक काटने से नाराज़ हुई भाजपा, पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

 

 

सागर-कमलनाथ के केक काटने से नाराज़ हुई भाजपा, पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

कमलनाथ के केक काटने पर सागर में युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

बीते दिनों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ का जन्मदिन था। कमलनाथ ने अपने समर्थकों के साथ में केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया। लेकिन अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है। जिसको लेकर सागर के म्युनिसिपल स्कूल के पास भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका। साथ ही गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पिछले दिनों मंदिरनुमा और हनुमान जी की फोटो वाले केक काटा था। जिसके बाद से भाजपा उन पर हमलावर हो गयी है। इसी बात से नाराज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके कांग्रेसी नेता द्वारा मंदिर आकृति का केक बनाकर काटना सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है। साथ ही कहा की पूर्व सीएम कमलनाथ को हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए।


By - sagar tv news
20-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.