सागर-मशहूर दुकान में अतिक्रमण की शिकायत, क्या नगर निगम करेगा कार्यवाई ! || SAGAR TV NEWS ||

सागर-मशहूर दुकान में अतिक्रमण की शिकायत, क्या नगर निगम करेगा कार्यवाई !

सागर में दुकान के अतिक्रमण पर फंसा पेंच व्यापारी आये आमने-सामने !

सागर में शहर के बीचों-बीच मार्केट में आगे तरफ किये गए अतिक्रमण को लेकर पेंच फंसता हुआ नज़र आ रहा है। आरोप है की शिकायत करने और नगर निगम को सारी जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ दुकानदार इसे राजीनामा करने का दबाव बता रहे हैं। दरअसल ऐसा आरोप है। की शहर के कटरा इलाके में मौजूद वर्णी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में वन टू थ्री शो रूम के संचालक सुनील जैन और नवीन कुमार जैन ने मार्केट में ठीक आगे तरफ और ऊपरी तल में भी अतिक्रमण कर रखा है। इस बात की शिकायत मार्केट के ही व्यापारी ने नगर निगम में की थी। जिसके लिए एक नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नही की गयी। शिकायत में बताया गया की ये जगह श्री गणेश वर्णी दिगम्बर जैन शिक्षण संस्था ट्रस्ट की है। वहां भी शिकायत की गई। उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा की पार्किंग के लिए छोड़ी गयी जगह पर निर्माण करना बताया है। अगर ऐसा है तो इसमें ट्रस्ट की कोई सहमति नहीं है। इसे हटाने पर संस्था को कोई आपत्ति भी नहीं है।
वहीं इसके अलावा नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में कहा गया की वर्णी काम्प्लेक्स नैंसी कलेक्शन और और वन, टू, थ्री कलेक्शन में लेआउट पार्किंग में पार्किंग के लिए छोड़ी जगह में नक़्शे के विरुद्ध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। जिससे लोगों को यातायात में परेशानी हो रही है।
इसको लेकर शिकायतकर्ता और वर्णी काम्प्लेक्स के दुकानदार सजल जैन का कहना है। की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हो रही। सम्बंधित दुकानदार धमकियां भी दे रहे हैं।
वहीं सम्बंधित दुकान के व्यापारी अंकुर जैन का कहना है। की जो भी शिकायत की गयी है वो फर्जी है। बताया की मार्केट में 15 में से 12 दुकानें उनकी हैं। उन्होंने दुकान का सामान फेंका था जिसकी एफआईआर कोतवाली में की है उसी का दबाव बनाने आरोप लगाए गए हैं।


By - SAGAR TV NEWS
20-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.