मंत्री की कार और डंपर का Accident,बाल-बाल बचे शिवराज के मंत्री || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग गुजरात में सड़क हादसे का शिकार हो गए। चुनाव प्रचार कर लौट रहे मंत्री सारंग की कार को डंपर ने टक्कर मार दी। मंत्री सारंग कार की फ्रंट सीट पर बैठै थे। टक्कर से कार डेमेज हो गई। हालांकि, सारंग सुरक्षित हैं। मामूली चोटें आने पर उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया।

मंत्री सारंग अपने प्रभार वाली विधानसभा कांकरेज में कार्यकर्ताओं की बैठक कर लौट रहे थे। तभी भिलड़ी में हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने सारंग की इनोवा को टक्कर मार दी। टक्कर फ्रंट सीट के करीब लगी, इसी पर मंत्री सारंग बैठे थे। डंपर ने रांग साइड में आकर टक्कर मारी।

गुजरात चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मध्यप्रदेश के कई मंत्रियों के साथ नेता भी कई दिन से गुजरात में डेरा डाले हुए हैं। नेताओं को विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है, जो बतौर प्रभारी मौजूद हैं। कई नेताओं को चुनावी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सीनियर लीडर्स की सभाएं भी हो रही हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग भी सभाएं कर रहे हैं। उनके पास बनासकांठा जिले की 4 विधानसभाओं की जिम्मेदारी है।


By - Sagar tv news
19-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.