पत्नी अपने पति से गुहार लगाती रही लेकिन पति ने एक न सुनी और वो भगा गया ! || STVN INDIA ||

 

 

पत्नी अपने पति से गुहार लगाती रही लेकिन पति ने एक न सुनी और वो भगा गया !

पति के पीछे पत्नी चोर-चोर चिल्लाकर
दौड़ी तो लोगों ने पति को घेरा !

दहेज़ उत्पीड़न के मामले में पति
को न्यायालय ने दी थी जमानत

पति के साथ में जाना चाह रही थी
पत्नी लेकिन पति ने किया इंकार

पत्नी अपने पति से गुहार लगा रही थी की उसे उसके साथ में जाना है लेकिन पति उसे साथ में ले जाने को राजी नहीं था जिससे दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई और इस कदर बवाल हुआ की पुलिस तक मौके पर पहुँच गयी। मामला बिहार के बेगूसराय का है। जहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो न्यायालय परिसर का बताया जा रहा है। जब हंगामा हुआ उस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया था। और दर्जनों लोग मूकदर्शक बने इस माजरे को देखते रहे। दरअसल वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स रिफाइनरी के इंजीनियर बताए जा रहे हैं ऐसी जानकारी है की इन पर दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा था। बीते गुरुवार को वो अग्रिम जमानत के लिए पहुंचे थे। न्यायालय ने उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया था। लेकिन उसके तुरंत बाद उनकी पत्नी वहां पहुंच गई और जबरन उनके साथ जाने की जिद करने लगी। लेकिन इंजीनियर ने पत्नी को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया जो कोर्ट परिसर से भाग खड़े हुए। इसके बाद उनकी पत्नी भी चोर-चोर चिल्लाते हुए उनके पीछे दौड़ी। ये सुनकर पुलिस वाले भी इंजीनियर के पीछे लग गए। लेकिन बात करने और मामले की सच्चाई जानने के बाद पुलिस वालों ने इंजीनियर का पीछा छोड़ दिया। मौके पर महिला थाने की पुलिस भी पहुंची थी। जहां महिला को समझाकर किसी तरह मामला शांत करवाया।

#highvoltagedrama #viral #viralvideo #stvnindiaviral #biharnews #biharpolice


By - SARJU PATEL,STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
19-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.