आरटीओ का रसूखदार बाबू 96 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 2 कर्मचारी भी पकड़े गए !

 

आरटीओ के रसूखदार बाबू को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। कार्यवाई एमपी के कटनी में की गयी। जहां आरटीओ ऑफिस में लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम ने कार्यवाही कर हुए एक रसूखदार राजनीतिक पहुंच वाले और लंबे समय से कटनी में पदस्थ बाबू के अलावा प्राइवेट 2 कर्मचारियों को 96 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा। आरटीओ विभाग के बाबू ने कार और ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन की 46 फाइल के एवज में 96 हजार रु की मांग की थी।
लोकायुक्त टीम के डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया की शैलेंद्र द्विवेदी ने आवेदन दिया था की आरटीओ में यूडीसी के पद पर पदस्थ जितेंद्र सिंह बघेल ने कार और ट्रैक्टर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 96 हजार रु की मांग कर रहे हैं। उनके साथ उनके 2 और भी व्यक्ति हैं। जो प्राइवेट हैं। उनके माध्यम से वो रुपयों का लेनदेन करते हैं। जिस पर लोकायुक्त की टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया। जहां बाबू जितेंद्र सिंह बघेल,, सुखेंद्र तिवारी ड्राइवर और रावेंद्र सिंह गहरवार उर्फ बबलू जो जितेंद्र सिंह का दामाद है उसे भी लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा। सभी पर लोकायुक्त पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाई की। इसको लेकर लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झारबड़े ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
18-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.