मंत्री का भतीजा सत्ता के नशे में चूर,गाड़ी पार्किंग को लेकर DSP से की बदतमीजी ! || SAGAR TV NEWS ||

 

कहा जाता है की सत्ता का नशा खराब होता है। और जिसे ये चढ़ जाए उसे कुछ दिखाई नहीं देता। ऐसा ही एमपी के भिंड में भी देखने को मिला जहां मंत्री के भतीजे ने गाड़ी पार्किंग को लेकर DSP को दबंगई बताते हुए बदतमीजी की। घटनाक्रम दंदरौआ धाम के पास का बताया जा रहा है जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू किस तरह दादागिरी कर रहे हैं देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक भिंड के दंदरौआ धाम में बागेश्वर धाम के महंत की कथा चल रही है। जिसे सुनने लाखों की भीड़ दंदरौआ धाम में उमड़ रही है। यहां एंट्री से लेकर पार्किंग की व्यवस्था पुलिस के जिम्मे में हैं। लेकिन इस व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय प्रसाशन और आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू ने अपनी और समर्थकों की गाड़ी जबरन बैरिकेड के पार निकलवाई। जबकि उन्हें पुलिसकर्मी और ग्वालियर के डीएसपी सुरेंद्र यादव मना कर रहे थे फिर भी उन्होंने एक नहीं सुनी।
डीएसपी सुरेंद्र यादव मंत्री के भतीजे को रोकते रहे। लेकिन उन्होने डीएसपी के साथ बहस करते हुए अपना ‘काफिला’ अंदर करवा दिया।--------


By - Sagar tv news
18-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.