अजब हो गया, गज़ब हो गया बकरे दे रहे हैं दूध, लाखों रूपये में है कीमत

 

 

अगर कोई आपसे कहे की कोई बकरा दूध देता है तो आप इसे मजाक ही समझेंगे लेकिन एमपी के बुरहानपुर से ऐसा ही अजब गज़ब मामला सामने आया है। जहां कुछ बकरे वाकई में दूध दे रहे हैं। जिससे ये चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक फॉर्म हाउस में पले राजस्थानी नस्ल के चार बकरे रोजाना बकरियों की तरह दूध दे रहे हैं। जिससे दूर-दूर से लोग इन दूध देने वाले बकरों को देखने आ रहे हैं। जो ये नज़ारा देखकर हैरान हो जाते हैं। लोगों की माने तो बकरियों को दूध देते देखा है। लेकिन यहां बकरे दूध दे रहे हैं। तो कुछ लोग इसे चमत्कार का नाम भी दे रहे हैं। जबकि डॉक्टर्स इसे हार्मोनल चेंज के कारण होने वाली घटना बता रहे हैं।

दूध देने वाले ये बकरे सरताज फार्म हाउस में हैं। जिसे तुषार चलाते हैं। वो पहले इंजीनियर थे। लेकिन बकरे पालने के शौक में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और फार्म हाउस खोल लिया। तुषार के पास 50 हजार रुपये से लेकर चार लाख रुपये कीमत के बकरे हैं।

तुषार कहते हैं की बकरों का आकार बकरियों से बड़ा होता है, लेकिन उनके फॉर्म हाउस पर जो बकरें हैं उनका आकार बकरियों के बराबर है। बकरे रोजाना करीब 250 मिली दूध देते हैं। इन बकरों का खास ख्याल रखने के अलावा उन्हें खास डाइट भी दी जाती है। तुषार के फार्म हाउस में पंजाब, अहमदाबाद, राजस्थान, जयपुर, हैदराबाद अफ्रीकन बोर, चंबल नस्ल के बकरे हैं।


By - SAGAR TV NEWS
17-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.