सागर-सुबह घर से निकला युवक शाम को मिला,पुलिस जांच में जुटी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में जान चली गई, युवक खेत में लगे पेड़ पर मिला तो उसके भाई ने घटना पर संदेह जताया है। घटना सेमरा बाग़ गांव की है जहां 22 साल के सुनील पटैल मजदूरी का काम करता था, लेकिन शाम को गांव के ही युवक ने उसे इस हाल में देख गामीणों को जानकारी दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पेड़ से नीचे उतरवाया।
पुलिस ने पंचनामा बनाकर अस्पताल पहुंचाया। घटनाक्रम की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इस घटना पर संदेह जताया है। मृतक के भाई रवि पटेल ने कहा कि भाई सुनील मजदूरी करता था, वो कभी इतना बड़ा कदम नहीं उठा सकता था। उसके साथ कुछ गलत हुआ है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।


By - Sagar tv news
17-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.