प्रीतम लोधी ने फिर एक बार बागेश्वर धाम के महंत पर साधा निशाना, कही बड़ी बात !
प्रीतम लोधी ने फिर एक बार बागेश्वर धाम के महंत पर साधा निशाना, कही बड़ी बात !
प्रीतम लोधी के फिर बिगड़े बोल बागेश्वर धाम के महंत को बोला पापी !
भाजपा से निष्कासित किये गए प्रीतम लोधी ने फिर एक बार बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर हमला बोला है। एमपी के भिंड के दंदरौआ में हुई घटना में एक महिला की जान चली गयी थी इस पर प्रीतम लोधी ने कहा की वो पहले ही डॉक्टर हनुमान के नाम से प्रसिद्ध दंदरौआ के महाराज जी को उन्होंने आगाह किया था कि वे इस विवादित संत यानी धीरेंद्र शास्त्री को नहीं बुलवाएं। क्योंकि दंदरौआ धाम एक प्रसिद्ध मंदिर है। जहां लोगों के दुख दर्द ठीक होते हैं. यदि ऐसी जगह पापी के पांव पड़ेंगे तो वहां कुछ भी अनिष्ट हो सकता है। प्रीतम लोधी बोले की जैसी उन्हें आशंका थी ठीक वैसा ही हुआ। भगदड़ में एक मुरैना की महिला की जान चली गई। जबकि कई महिलाएं घायल हो गई। साथ ही बोले की वो लोगों को मेहगांव जाकर आगाह करना चाहते थे। लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। लेकिन बागेश्वर धाम महाराज को न जाने किन परिस्थितियों में अनुमति दे दी गई। ये समझ से परे है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है और जिम्मेदारी तय करने के लिए भी सरकार को कहा है। गौरतलब है। की उमा भारती के करीबी माने जाने वाले प्रीतम लोधी ने ब्राह्मणों को लेकर एक बयान दिया था। जिसके बाद बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री ने निंदा कर कड़ा प्रहार किया था जिसके बाद काफी बवाल मचा था।