जादू-टोना कर 10 गुना रूपये करने का लालच देकर लाखों रूपये हड़पने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार !

 

लोगों को जादू टोना के नाम पर गुमराह करके रूपये 10 गुना करने का लालच देकर लाखों रूपये हड़पने वाले ढोंगी बाबा को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 70 हजार रूपये नगद, सोने चांदी के जेवर, 20 लाख के नकली नोट वहीं सोने जैसे दिखने वाली 50 मुहर बरामद की हैं। दरअसल गौतम मढिया संजीवनी नगर निवासी मनोहर सिंह ठाकुर, प्रीति कार्यमोरे, सुनीता बेन, मनीष चक्रवर्ती, विजय सिंह ठाकुर ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को बताया था की रूपये 10 गुना करने और बच्चा न होने पर पूजा पाठ करने के नाम पर कृष्ण कुमार ने लाखों की धोखाधड़ी की है। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए ढोंगी को पकड़ने टीम गठित की। और कृष्ण कुमार नामदेव को अंधमूक बायपास के पास से गिरफ्तार कर सघन पूछताछ की गयी। जिसमें बताया की वो थाना खमरिया पिपरिया गांव का रहने वाला है उसके पिता पिपरिया का मकान बेचकर रांझी इन्द्रानगर में किराये से रहने थे। 15-16 साल की उम्र में वह सब्जी का ठेला लगाता था। कुछ दिन बेलदारी का काम भी किया, फिर गोहलपुर मे अपने भाई रामजी के साथ चाय का ठेला लगाने लगा। तभी ग्वारीघाट निवासी रंजीत से मुलाकात हुई जो गड़ा धन निकालने की कला दिखाकर धोखाधड़ी करता था। रंजीत के साथ इलाहाबाद गया जहां कुछ लोगों के घर में गड़ा धन निकालने का कहकर 4 से 5 हजार रूपये लिये। इस समय मटकी में मिट्टी के साथ चांदी के 4-5 सिक्के रखते और लोगों को धोखा देकर पैसा ले लेते थे। 2011 में हनुमान ताल में पूजा पाठ के नाम पर एक पीतल का लोटा निकाल कर दिखाया और महिला से 10 हजार ठगे थे। तब जेल भी गया था। इसके बाद 2017 में अधारताल में कालीजी की प्रतिमा रखकर दरबार बनाकर पूजा पाठ के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठता था। साथ ही नकली नोटों की गड्डी भी रखता था। साल 2018-19 में भी कई लोगों से रूपये एयर गहने जेवरात हड़पे।--------


By - Harish Dubey Jabalpur
16-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.