सागर-शाहगढ़ में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बिरसा मुंडा की प्रतिमा होगी स्थापित || SAGAR TV NEWS ||

 

शोषित मुंडा जनजाति समाज को जागरूक करने अग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने वाले ईश्वर के दूत कहे जाने वाले बिरसा मुंडा की सागर जिले के शाहगढ़ में जयंती मनाई गई। आदिवासी समाज के जयस संगठन ने मंगलवार को बिरसा मुंडा जयंती का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय आदिवासी जनजाति समाज ने शामिल होकर भव्य शोभायात्रा स्थानीय पार्क मंदिर से निकाली। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और नेतागण शामिल हुए। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से शाला मंदिर परिसर पहुंची। जहां आदिवासी समाज के जयस संगठन द्वारा आयोजित मंचीय कार्यक्रम हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा का पूजन कर आदिवासी समाज को संबोधित कर बिरसा मुंडा का इतिहास बताया। विधायक तरवर सिंह ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने जमीन आवंटित कराने की घोषणा की है। वही पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा के लिए निजी 21 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है। पूर्व विधायक राठौर ने शाहगढ़ के राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता आदिवासी समाज के छात्र यशपाल का उत्साहवर्धन करते हुए 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की महिलाएं और क्षेत्रीय लोग शामिल हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंडा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर ने की।------


By - Sunil Tiwari shahgarh
15-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.