पार्षदों ने भैंस के आगे बीन बजाकर नगर पालिका सीएमओ को जगाने की कोशिश की !

 

आपने एक कहवत तो सुनी ही होगी की भैंस के आगे बीन बजाना। ऐसा ही नज़ारा एमपी के शिवपुरी में भी दिखाई दिया। जहां पार्षद नगर पालिका में भैंस लेकर पहुंचे और भैंस के आगे बीन भी बजाई। दरअसल शिवपुरी में नगर पालिका चुनाव के बाद अध्यक्ष बनने के साथ ही नपा में भेदभाव और भ्रष्टाचार का खेल शुरू हो गया है। पार्षद अपने अपने वार्डो में काम ना होने का रोना रो रहे हैं तो वहीं ऐसा आरोप है की सीएमओ न तो किसी फ़ोन उठाते न ही नगर पालिका में बैठते हैं। जिससे परेशान पार्षद लगातार चार दिनों से उनका विरोध करते चले आ रहे हैं। इसी को लेकर नगर पालिका के पार्षद ने एक भैंस पर "सीएमओ" लिखकर उसके आगे बीन बजाई और ढोल नगाड़ों के साथ नगर पालिका कार्यालय ले जाकर पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बताया गया की शिवपुरी में गायत्री शर्मा के अध्यक्ष बनते ही विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। अध्यक्ष ही नहीं सीएमओ भी अपने चेंबर में नहीं बैठते। जिससे पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही। और जनता उनके पास काम लेकर आ रही है। पार्षदों की नाराजगी इस बात से है कि नगर पालिका में सीएमओ बैठते नहीं जिससे नामांतरण से लेकर उनके वार्डो में पानी बिजली और सफाई की व्यवस्था तक नहीं हो पा रही। इसे जनता तृस्त है। जिससे वो पार्षदों को आड़े हाथ ले रहे हैं। इससे परेशान पार्षदों ने नगर पालिका के सीएमओ का विरोध करना शुरू कर दिया। वार्डो में कोई भी विकास के काम नहीं हो रहे हैं। जिससे उन्हें आमरण अनशन और भूख हड़ताल का सहारा भी लेना पड़ सकता है।


By - SAGAR TV NEWS
14-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.