सागर-शराबबंदी आंदोलन का शुभारंभ, गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को करेंगे जागरूक || SAGAR TV NEWS ||

 

बहुत बड़ा युवा वर्ग शराब और अन्य नशों में गिरफ्त है। आज का युवा खुद अपने आप का सामना नहीं कर पा रहा है इसलिए खुद को नशे में डुबो देता है , यह कहना है सागर विधायक शैलेंद्र जैन का। सागर विधानसभा से शुरू हुए शराबबंदी आंदोलन के मुख्य अतिथि के तौर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि युवाओं को मनोवैज्ञानिक संगत सलाह की जरूरत है ।उन्होंने कहा कि नशे के अंधकारमय वातावरण से समाज को प्रकाश के वातावरण में ले जाने के लिए शराबबंदी आंदोलन मील का पत्थर साबित होगा । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिहार और गुजरात में पूर्ण शराबबंदी होने के बावजूद जितनी शराब की खपत गुजरात में होती है उतनी कहीं और नहीं होती। शराबबंदी के बाद गांव के गांव खेती-बाड़ी छोड़ कर अवैध शराब के धंधे में लिप्त हो गए हैं। इन इलाकों में शराब की स्मगलिंग भी बहुत बढ़ गई है । झाबुआ अलीराजपुर में तो पोस्टिंग के लिए बड़े आबकारी अधिकारी एक करोड़ से 10 करोड़ की रिश्वत देने को तैयार हैं वह भी 1 साल के ठेके के लिए। विधायक शैलेंद्र जैन ने शराबबंदी आंदोलन के प्रणेता बृज बिहारी चौरसिया और उनकी पूरी टीम के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के शुभारंभ में शराबबंदी आंदोलन के प्रवक्ता शिवा पुरोहित ने सभी आमंत्रित अतिथियों का पुष्प हाल से स्वागत करवाया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर शिवा पुरोहित ने कहा की सागर के जनप्रतिनिधि इसलिए निष्ठा के साथ काम कर पाते हैं उनमें से कई जनप्रतिनिधि शराब जैसी बुराई से दूर है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रहींऔर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि निधि सुनील जैन ने कहा कि शराब का दुष्प्रभाव सबसे ज्यादा महिलाओं और उनके परिवार को झेलना पड़ता है ।यदि शराब घर से निकल जाए तो परिवार खुशहाल हो सकता है ।उन्होंने कहा कि वे ऐसे कई परिवारों को जानती हैं जहां कोई शराब नहीं पीता और उनके घर में रामराज्य दिखाई देता है। ऐसे परिवार तरक्की करते हैं ।उन्होंने कहा कि वह पूरे तरीके से शराबबंदी आंदोलन के साथ है और जहां उनकी जरूरत होगी वहां खड़ी नजर आएंगी। शराबबंदी आंदोलन का औचित्य बताते हुए आंदोलन के प्रमुख बृज बिहारी चौरसिया ने कहा कि यह पहला कार्यक्रम है जिसमें न पीने वालों को जोड़ा जा रहा है। जो पीते हैं वह शराब छोड़कर कर इस अभियान में शामिल हो सकते हैं और अपने परिवार को सुख शांति और समृद्धि की सौगात दे सकते हैं ।आंदोलन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष प्रजापति ने बताया कि अभियान को पूरी 230 विधानसभा में विस्तारित किया जाएगा इस आयोजन के बाद यह अभियान गली गली और मोहल्ले मोहल्ले में लोगों को शराब मुक्त करने के लिए प्रयास शुरू करेगा ।शराबबंदी आंदोलन से जुड़े राजकुमार धनोरा ने कहा कि वह भी ग्रामीण समाज के बीच में जाएंगे और लोगों को शराब मुक्त बनाने और उनके परिवारों में खुशहाली लाने के लिए काम करेंगे। ।शराबबंदी आंदोलन सागर विधानसभा के अध्यक्ष पंकज सोनी ने सागर की सभी पार्टियों के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि सभी पार्टियों के नेता एक साथ बैठकर चुनाव के दौरान शराब न बांटने का संकल्प लें और इसे निभाए तो एक बड़ी सकारात्मक पहल 2023 -2024 के चुनावों में सागर से शुरू हो सकती है. सागर को इस तरह का क्रांतिकारी कार्य करने की अगुवाई का मौका मिल सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी शराब नहीं पी इसके बाद भी वे जीवन में सफल हैं ।शराब न पीने से अपने जीवन को वे अपने विवेक से संचालित कर पाते हैं। कांग्रेस की ओर से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे ने कहा कि शराबबंदी आंदोलन गैर राजनीतिक और वैचारिक है इस वजह से सभी वर्ग के लोग इसमें जुड़कर अपना सहयोग दे पाएंगे और इसी वजह से इसके अच्छे और सकारात्मक परिणाम भी निकलेंगे। शराबबंदी आंदोलन की सागर विधानसभा प्रभारी सुनीता मिश्रा ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं लोगों का आभार प्रकट किया।


By - Sagar tv news
14-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.