मंत्री गोविंद सिंह ने सुरखी से पुराने भाजपाई को दिलवाई किसान मोर्चा अध्यक्ष की कमान SAGAR TV NEWS

 

सागर किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार धनोरा को हटवाने के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी ही विधानसभा सुरखी के सबसे पुराने भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को अध्यक्ष बनवा दिया है, जिसके बाद नव नियुक्त अध्यक्ष धीरज सिंह ओरिया ने सागर पहुंचकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार जताया है वही मंत्री ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। धीरज सिंह भी 35 सालो से भाजपा के लिए काम कर रहे है।

बता दें कि अक्टूबर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ अनर्गल पोस्ट करने के आरोप में राजकुमार धनोरा को हटाया गया था जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाए थे कि सुर्खी विधानसभा क्षेत्र में पुरानी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है लेकिन अब सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जनसंघ में काम करने वाले और भाजपा का झंडा लेकर पैदल चल कर पार्टी को बुलंद करने वाले पहलाद सिंह ओरिया बेटे धीरज सिंह को मंत्री ने किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दिलवाई है।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद धीरज सिंह ने कहा कि सुर्खी विधानसभा क्षेत्र में पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मंत्री का स्नेह है वह उनका काम प्राथमिकता से करते हैं और जो लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं वह स्वार्थ बस इस तरह की बातें कह रहे हैं उन्हें जो पार्टी के द्वारा यह जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए वह पूरी मेहनत और लगन से कार्यकर्ताओं के बीच में काम करेंगे ताकि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं बता दें कि आने वाले साल में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में धीरज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है


By - Sagar tv news
13-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.