प्रभारी मंत्री के दौरे पर गैर मौजूद बिजली विभाग के डीई हुए निलंबित

 


प्रभारी मंत्री के दौरे पर अनुपस्थित रहने वाले बिजली विभाग के डीई को निलंबित किये जाने का मामला सामने आया। दरअसल एमपी के शिवपुरी में जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एक दिवसीय दौरे पर पिछोर पहुंचे। जहाँ कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्षों बैठक ली साथ ही आमजन से रूबरू हुए। इस दौरान बिजली विभाग से सम्बंधित शिकायत मिलने पर अनुपस्थित रहे बिजली विभाग के डीई अंकुर गौतम को निलंबित कर दिया। वही मिशन 2023 की तैयारियों का जायजा लेते हुए यहां कांग्रेस के कद्दावर नेता के पी सिंह विधायक हैं। पिछले चुनाव में महज दो हजार वोटों से जीत पाए थे। इसलिए भाजपा के लिए यह सीट बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिससे कार्यकर्ता से लेकर मंडल अध्यक्ष तक मिशन 2023 की तैयारी में जुट जाने की बात कही।
प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि राशन की दुकानों पर कांग्रेसियों का कब्जा है। और पिछोर में जितने भी अधिकारी हैं। वह सब केपी सिंह के इशारे पर काम कर रहे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता राशन की दुकानों से कमाई कर रहे हैं इसलिए उनकी कमाई की जड़ को तोड़ना है तो राशन की दुकानों पर अब भाजपा के लोग आसीन हो। इसके अलावा उन्होंने साफ किया कि वह आपके इलाके में आते रहेंगे। साथ ही समस्या और कार्यकर्ताओं की समस्या को लेकर भी संपर्क में रहेंगे वहीं समस्याओं का निराकरण भी करेंगे।


By - SAGAR TV NEWS
13-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.