सागर-जेल से छूटकर कुछ दूर पहुंचा था 302 का आरोपी, तभी कुछ लोग उस पर टूट पड़े || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई थाना इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां जेल से रिहा होने के बाद मर्डर के आरोपी पर आधा दर्जन लोगों ने जेल के बाहर ही हमला कर दिया। शहरी थाना पुलिस की सुरक्षा में घायल को भर्ती कराया गया है। दरअसल खुरई के घोरट गांव में रघुराज कुशवाहा के मर्डर के मामले में मालथौन थाना इलाके के मढ़िया माफी गांव निवासी देवीलाल कुशवाहा को मर्डर के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मृतक के परिजनों के मुताबिक लिखाई गई रिपोर्ट में रघुराज कुशवाहा ने देवीलाल की पत्नि को भगाकर कोर्ट मेरिज कर ली थी। जिसके बाद गांव में आकर रीति रिवाज से शादी करने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच मौका पाकर 15 जुलाई 2021 की रात छत पर देवीलाल ने सोते समय रघुराज कुशवाहा का गला रेतकर जान ले ली थी। इसके बाद देवीलाल इंदौर में नाम बदलकर राज मल्होत्रा के नाम से रह रहा था। लेकिन खुरई पुलिस ने उसे पहचान कर गिरफ्तार किया था तभी से वह जेल में था लेकिन बचाव पक्ष के वकील एससी मेशन ने संदेह के आधार पर उसे दोश मुक्त कराया था जिसके बाद देवीलाल पर हमला हुआ। घायल का कहना है की मृतक के परिजनों ने ही हमला किया है।
इसको लेकर शहरी थाना प्रभारी रावेन्द्र सिंह चौहान का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।--------


By - Yogendra Singh Gaur khurai
13-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.