सागर-अफसरों पर आरोप लगाते पुलिसकर्मी के वीडियो से महकमें में मचा भौकाल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिला पुलिस बल में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक उमाशंकर कटारे ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने सागर रेंज आइजी से लेकर एसपी तक पर कर्मचारियों की नहीं सुनने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
वीडियो वायरल होने के बाद सागर पुलिस विभाग ने अपना पक्ष रखा है। कहा सोशल मीडिया में जारी कथित वीडियो के माध्यम से प्रधान आरक्षक उमाशंकर कटारे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ पूर्णतः भ्रामक आरोप लगाए गए हैं। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक को किसी भी प्रकार से न तो प्रताड़ित किया जा रहा है और न ही धमकाया जा रहा है।


By - Sagar tv news
13-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.