सागर- कार्तिक महिला मिलन समारोह का भव्य आयोजन, भजनों पर महिलाओं की प्रस्तुति

 

 

सागर के धर्मश्री स्थित विधायक निवास में भक्तिमय संगीत, नृत्य के साथ कार्तिक महिला मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। दरअसल कार्तिक मास के शुभ अवसर पर सागर विधायक शैलेन्द्र जैन की धर्मपत्नी अनुश्री जैन द्वारा निज निवास धर्मश्री अम्बेडकर वार्ड में कार्तिक महिला मिलन समारोह और स्नेहभोज का आयोजन किया गया था। जहां सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान स्कॉन हरे कृष्णा मंडल द्वारा भजन संगीत की मनमोहक प्रस्तुती दी गयी। जहां सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में मग्न होकर भजन कीर्तन का भरपूर आनंद लिया।
इस दौरान अनुश्री जैन ने कहा की कार्तिक के पवित्र महीने में यह महिलायें एक महीने तक स्नान वृत करती हैं। यह एक प्रकार की तपस्या है। जिससे हमारे मन में आस्था, विश्वास और श्रद्धा बढ़ती है। इस दौरान वो इन महिलाओं के साथ घाट-घाट जाकर पूजन करती हैं। और इनके के वृत समापन पर हर साल कार्तिक महिला मिलन समारोह आयोजित किया जाता है जिसमें सभी मातृशक्तियाँ भोजन कर अपने वृत का समापन करती है। यह मिलन समारोह एक आनंद उत्सव की अनुभूति देता है
वहीं विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि कार्तिक मास में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। मातायें-बहिनें भगवान श्रीकृष्ण की खोज में ऐसे सभी स्थानों पर रमण करती हैं। जहां पर उनके पाए जाने की संभावना होती है। इस प्राचीन मान्यता को आज भी हमारी धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं कार्तिक का वृत करती हैं। हर साल कार्तिक महीने की समाप्ति के बाद धर्मपत्नि के द्वारा कार्तिक महिला मिलन समारोह का आयोजन आयोजित किया जाता है। इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही।


By - SAGAR TV NEWS
12-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.