सड़क पर बाइकों के साथ जो हुआ वो CCTV कैमरे में कैद हो गया

 


सड़क पर दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो जाने की घटना सामने आयी है। जिसका सीसीटीवी भी कैमरे में कैद हुआ है। घटना जबलपुर जिले के आधारताल थाना इलाके के जय प्रकाश नगर झंडा चौक के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात अधारताल के झंडा चोक में एक वाहन चित्रगुप्त चौराहे से आदर्श चौक की ओर जा रहा था। ठीक उसी समय एक वाहन विनायक तिराहा से विजय चौक तरफ जा रहा था। और इस बीच वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। जहां एक बाइक घिसटती हुई दूर जा गिरी। जिससे उसमें से चिंगारी निकलने लगी और बाइक सवार युवक घायल हो गया।
ऐसी भी जानकारी है की इस मार्ग में कोई स्पीड ब्रेकर नही है। वहीं यहाँ सड़क के पास बच्चे भी खेलते रहते हैं। इस वजह से हादसे का अंदेशा बना रहता है।


By - SAGAR TV NEWS
11-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.