लगातार बारिश की वजह से उफान पर बह रही शक्कर नदी || SAGAR TV NEWS ||

 

 

लगातार बारिश होने की वजह से नरसिंहपुर जिले की शक्कर नदी उफान पर है। शाहपुर गाँव से धमेटा के बीच शक्कर नदी पर बना पुल पूरा पानी से डूब गया है। जिससे आवागमन बन्द हो गया। नदी के दूसरे तरफ निवास करने वाले कई गांवो का शहर से संपर्क टूट गया है। गुरुवार से हो रही लगातार बारिश की वजह से जिले में नर्मदा नदी सहित सहायक नदियां नाले उफान पर है। वही नदी नालों के पास निचले इलाकों में निवास करने वालो के घरों में पानी भर गया है। नरसिंहपुर सहित ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान भी धराशायी हो गए हैं। हालानी अभी कोई भी जनहानि की सूचना नही है। शाहपुर की शक्कर नदी पर बना पुल डूब गया है। जिसकी सिर्फ कुछ हद तक रेलिंग दिख रही है। शक्कर नदी के उस पार धमेटा,खडई,निघोरा, सहित कई गांवों का संपर्क शहर से टूट गया है। जानकारी के मुताबिक शक्कर नदी में साल भर बहुत कम पानी ही रहता है और गर्मी के दिनों में नदी सूख जाती है। लेकिन इस बारिश में शक्कर नदी उफान पर है। ग्राम पंचायत द्वारा मुनादी कराकर पुल पर नहीं जाने की सूचना दी गई है।


By - Anuj Mamar (Narsinghpur,MP)
28-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.