सागर-जमीन की बात को लेकर महिला समेत तीन लोगों को पहुंचना पड़ा अस्पताल

सागर-जमीन की बात को लेकर महिला समेत तीन लोगों को पहुंचना पड़ा अस्पताल

सागर-जमीनी विवाद में चली लाठियां महिला समेत तीन लोग घायल !

सागर जिले के खुरई इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जहां एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष की महिला समेत तीन लोगों की लाठियों से पिटाई कर दिया। घटना खिमलासा थाना के खड़ेसरा गांव की है। घायल 30 साल के प्रान सिंह अहिरवार निवासी खडेसरा के मुताबिक वो किसानी का काम करता है। उसका खेत पठार हार में है। जिसको लेकर खिमलासा के राघवेन्द्र सिह राजपूत से विवाद चल रहा है। ऐसा आरोप है की राघवेन्द्र सिंह राजपूत, विजय पटवा, शिवम पटवा, मोनू राजपूत, नीरज राजपूत सभी निवासी खिमलासा ने लाठियों से मारपीट कर दी। जिसमें 20 साल की प्रीति अहिरवार, प्रानसिंह अहिरवार, और रूपरानी अहिरवार घायल हो गई। सभी घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। खिमलासा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं समेत एससी एस टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।-


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.--
09-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.