जोर आजमाइश के बाद भी किसानों को नहीं मिल रहा खाद, अधिकारी बोले पर्याप्त खाद है !

 


एमपी के शिवपुरी जिले में इस समय रबी सीजन के दौरान किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों गेहूं की फसल की बुआई तेजी से हो रही है। ऐसे में किसानों के सामने खाद का संकट पैदा हो गया है। खाद वितरण केंद्रों पर इस समय डीएपी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों को एक बोरी खाद के लिए लाइन में लगकर धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। बावजूद इसके डीएपी नहीं मिल पा रही। वहीं अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी किसानों को खाद मिल रहा है। ऐसे में केंद्रों पर लंबी लाइन और धक्का-मुक्की व्यवस्था की पोल खोल रही है।
जिले में इस समय गेहूं की बुआई बड़े पैमाने पर की जा रही इसलिए किसानों को डीएपी खाद की बेहद जरूरत है। जैसे ही केंद्रों पर डीएपी आने की सूचना मिलती है किसान लाइन में लग जाते हैं। केंद्रों के बाहर भारी भीड़ धक्का-मुक्की के बीच कई घंटों इंतजार के बाद भी काफी किसानों को खाद नहीं मिल पाती है। ऐसे में किसान खाली हाथ लौट जाते हैं।
मामले में कृषि विभाग के अधिकारी यूएस तोमर का कहना है कि, ये दो से तीन दिन पुराना मामला है। जिले में खाद्य कि कोई कमी नहीं है। हमारे पास 1000 मीट्रिक टन यूरिया है। 4500 टन डीएपी है।


By - SAGAR TV NEWS
07-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.