महिलाओं को बेहोश कर मिर्ची बाबा करता था गलत काम, पुलिस ने को मिले अहम सबूत !

महिलाओं को बेहोश कर मिर्ची बाबा करता था गलत काम, पुलिस ने को मिले अहम सबूत !

मिर्ची बाबा की काली करतूत के बारे में पुलिस को मिली अहम सबूत !

महिला से गलत काम के आरोप में जेल में बंद मिर्ची बाबा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया की बच्चों की आस में महिलाएं बाबा के पास आती थी। बाबा महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए भभूत और कुछ दवाई देते थे। जिसे खाते ही वे बेहोश हो जाती थी। इसके बाद उनसे गलत काम किया जाता था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है। इस मामले में मिर्ची बाबा के खिलाफ कोर्ट में 566 पेजों की चार्जशीट पेश की गई है। हालांकि जेल में बंद बाबा अपने आप को बेकसूर बता रहा था। लेकिन उसके घर से जो चीजें मिली है। उससे ये बात साफ हुई की वो बच्चे पैदा करने के लिए सफेद रंग की भभूत के साथ ऐसी दवा देता था। जिससे महिलाएं बेहोश हो जाती थी।
गौरतलब है की दुष्कर्म के आरोप में गांधीनगर सेंट्रल जेल में बंद मिर्ची बाबा और वैराग्यनंद गिरी के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। मिर्ची बाबा ने पूछताछ में कहा था कि महिला ने उस पर झूठा आरोप लगाया। लेकिन पुलिस की जांच में मिर्ची बाबा की मोबाइल लोकेशन घटना वाले दिन मिनाल रेजीडेंसी वाले घर पर ही मिली है। महिला थाना पुलिस ने मामले की विवेचना करने के बाद चालान कोर्ट में पेश किया।
पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों को गवाह बनाया है। पीड़ित महिला ने भी न्यायालय के सामने अपना बयान दर्ज कराया।
बता दें की 8 अगस्त 2022 को रायसेन की रहने वाली महिला ने मिर्ची बाबा पर घर बुलाकर रेप करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मिर्ची बाबा की गिरफ्तारी ग्वालियर से की गई थी।


By - STVN INDIA
06-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.