इस अस्पताल में पढ़े लिखे नहीं है डॉक्टर इसलिए स्वीपर करता है इलाज !


सरकारी अस्पताल में एक स्वीपर मरीजों का इलाज कर रहा है। हैरान करने वाला ये मामला शिवपुरी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ से सामने आया है। बताया जा रहा है। की यहां एक घायल व्यक्ति के जख्मी पैर का इलाज अस्पताल में कार्यरत स्वीपर ने किया। पैर में टांके लगाए, मरहम पट्टी की। जबकि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद थे। यहां हरिओम धाकड़ नाम के डॉक्टर पदस्थ हैं।
इसको लेकर स्वीपर भारत बाल्मिकी का कहना है। कि डॉक्टर बिना पढ़े लिखे आ गए हैं। वो टांके लगाना जानते कहां हैं।
वहीं मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी पवन जैन का कहना है। कि स्वीपर ने इलाज किया है। तो यह गलत है। इसकी जांच कराएंगे। बैराड़ में आउट सोर्स से कर्मचारी पदस्थ हैं। यह वह दोषी है पाया जाता है तो उसे नौकरी से ही हटा देंगे। दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के विरुद्ध भी कार्यवाही करेंगे।


By - SAGAR TV NEWS
06-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.