दोना पत्तल फैक्टरी में आग लगने से भाग खड़े हुए मजदूर, लाखों का नुक्सान
दोना पत्तल फैक्टरी में आग लगने से भाग खड़े हुए मजदूर, लाखों का नुक्सान
भीषण आग से ख़ाक हुई दोना पत्तल फैक्टरी लाखों का नुक्सान
दोना पत्तल फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। आगजनी की इस घटना में लाखों रूपये का नुकसान बताया जा रहा है। घटना एमपी के उज्जैन की है। जहां एक दोना पत्तल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। जिससे फैक्ट्री जलकर राख हो गई। घटना के वक्त मजदूर काम कर रहे थे। जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। बताया गया की आगर रोड स्थित औद्योगिक एरिया में दिव्यांश ट्रेडर्स के नाम से एक फैक्ट्री है। जहां दोना पत्तल बनाने का काम किया जाता है। रात को मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। तभी अचानक कारखाने में आग भड़क गई। और देखते ही देखते विकाराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में काफी ऊंची लपटें ऊपर उठने लगी। जिससे दूर-दूर तक धुंआ दिखाई देने लगा। वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद दमकल की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह फैक्ट्री सतीश प्रजापति की बताई जा रही है। जिन्हें इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।--