सागर-तुलसी विवाह में शामिल हुई मंत्री की पत्नी ने महिलाओं संग किया नृत्य || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के जैसीनगर में तुलसी विवाह में शामिल हुई राजस्व मंत्री की धर्मपत्नी सविता सिंह ने पूजा अर्चना आकर महिलओं संग जमकर नृत्य भी किया। दरअसल जैसीनगर के श्रीराम मंदिर में देवउठनी ग्यारस के दिन सालों से होते आ रहे तुलसी विवाह में हर साल की तरह इस साल भी राजस्व मंत्री की धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह शामिल हुई। जहां सुबह ही श्रीराम मंदिर पहुँचकर तुलसी विवाह के पूर्व विवाह की हल्दी और अन्य रस्में निभाकर तुलसी जी का श्रृंगार किया। जिसके बाद पारंपरिक तरीके से विवाह की रस्में भी निभाई। इस दौरान भजनों पर महिलाओं के साथ नाच गाकर विवाह की रस्मों का भी आनंद लिया। साथ ही मौजूद सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेंट की।
गौरतलब है की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देव उठनी ग्यारस के दिन भगवान विष्णु अपना शयनकाल समाप्त कर योग निद्रा से बाहर आते हैं। और सृष्टि का पालनहार का दायित्व संभालते हैं। इसी दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी का विवाह होता है। हिन्दू धर्म में हर सुहागन स्त्री को तुलसी विवाह जरूर करती है। मान्यता है की ऐसा करने से उन्हें अंखड सौभाग्य और सुख-समृद्धि का प्राप्ति होती है।-------


By - Brijendra Rakwar jaisinagar sagar
04-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.