सभी स्कूलों में अलग से हों लड़कियों के टॉयलेट, सेनेटरी पेड मिले मुफ्त
सभी स्कूलों में लड़कियों के टॉयलेट अलग से होना चाहिए। साथ ही वहां पर जिस तरह से स्कूल में स्टाफ रहता है वैसे ही स्वीपर की नियुक्ति भी की जाए। इसी को लेकर कांग्रेस नेत्री डॉक्टर जया ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाई है। और सरकार से इस तरह की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा की लड़कियों महिलाओं की जान चले जाने का एक बहुत बड़ा कारण प्राइवेट पार्ट में होने वाला इंफेक्शन है। क्योंकि ये बाथरूम गन्दा होने की वजह से होता है। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण इलाके की बच्चियों को जाती है। क्योंकि अधिकतर जगहों पर टॉयलेट नहीं होते हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियां काफी गरीब होती हैं। जो सेनेटरी पेड खरीदने में भी सक्षम नहीं होती। इसलिए जया ठाकुर ने सरकार से ये मांग की है। की 5 वी से लेकर 12 वी तक की बच्चियों को प्रमुखता से स्कूलों में सैनेटरी पेड देने चाहिए।