ऐसी कैसी महिलाएं ? जिन्होंने महिलाओं की इज्जत को सरेआम बेइज्जत कर दिया ! || SAGAR TV NEWS ||

 

कुछ महिलाओं ने एक महिला को कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, बीच सड़क पर ही उसकी इज्जत को नीलाम कर दिया। जिन महिलाओं की पिटाई हो रही है। वो एमपी के छतरपुर जिले के हरपालपुर की रहने वाली हैं। जिनसे यूपी के महोबा जिले के महोबकंठ थाना अंतर्गत तेली पहाड़ी गांव में मारपीट हुई। हैरानी की बात तो ये भी है। की सड़क पर महिला और उसकी माँ को पीटा जा रहा था। लेकिन किसी ने बचाने की जहमत नहीं की, खुद साथ गयी एमपी पुलिस भी ये सारा तमाशा देखती रही। वहां खड़े लोग महिलाओं को पीटने और कपड़े फाड़ने का बोल रहे थे। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। तस्वीरें ऐसी हैं की आपको साफ़ साफ़ नहीं बता सकते। पुलिस के सामने दो महिलाओं को उत्तरप्रदेश के महोबकंठ थाना इलाके के तेली पहाड़ी गांव की महिलाओं ने निर्वस्त्र कर चप्पलों से जमकर पीटा। महिलाओं के साथ सुरक्षा में गई एमपी पुलिस दूर खड़े होकर तमाशबीन बनी रही। महिला पुलिस से गिड़गिड़ाती रही लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी। दर्जनों की भीड़ सिर्फ तमाशबीन बनी रही।
दअसल छतरपुर के हरपालपुर में रहने वाली महिला की शादी महोबा के महोबकंठ इलाके के तेली पहाड़ी गांव में हुई थी। पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। जिससे महिला अपने मायके हरपालपुर में रह रही है। जिसके बच्चे को महिला के पति ने नहीं आने दिया। जिसकी शिकायत महिला ने अपनी माँ के साथ हरपालपुर थाने में महीने भर पहले की थी। जहां पुलिस ने संज्ञान लेते हुए महिला और उसकी माँ को साथ लेकर प्राइवेट गाड़ी से तेली पहाड़ी गांव बच्चे को लेने पहुंची। तभी माँ और बेटी को महिलाओं ने बुरी तरह पीटा और बेटी के कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता ने न्याय की मांग की है।--------


By - Himanshu Agarwal Chhatarpur (M.P.)
03-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.