सागर-एक प्रेमिका को लेकर दो प्रेमियों के परिवार आमने-सामने, कई अस्पताल में भर्ती

 

 

एक तरफ़ा प्रेम में एक लड़की को लेकर दो प्रेमियों के बीच चल रही बुराई मारपीट तक जा पहुंची, नतीजतन 5 लोगो को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा ,प्रेम प्रसंग में खुनी संघर्ष का यह मामला सागर जिले के भानगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां कॉलेज में पढ़ने वाले 2 दोस्तों को एक लड़की ही से मोहब्बत हो गई । दोनों ही उसे अपना बनाना चाह रहे, लेकिन कोई भी एक पीछे हटने को तैयार नहीं था। जबकि लड़की को इस बात की भनक भी नहीं है कि उसकी कॉलेज में पढ़ने वाले दो दोस्तों की नीयत कुछ ऐसी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय जय कुमार यादव अपने चाचा रामकुमार के साथ बाइक से अपने गांव ढाड़ लौट रहे थे। खजुरिया गांव पहुंचते ही  जय कुमार के साथ कॉलेज में पढ़ने वाला आदर्श यादव मिल गया। इसी बीच आदर्श के चाचा सुरेंद्र यादव ने इन लोगों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के परिवार में लाठी डंडे चल गए। जिसमे एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पांचो को बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों पर्क्षो पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


By - SAGAR TV NEWS
03-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.