इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के घर में 20 लाख की डकैती,CCTV वीडियो आया सामने || SAGAR TV NEWS ||

 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के घर से चोरों ने तकरीबन 20 लाख रूपये की चोरी की घटना सामने आई है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया। मामला राजधानी भोपाल के कोलार थाना इलाके का है। बताया गया की सागर ग्रीन हिल्स में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के घर करीब 20 लाख की डकैती हुई है। चोर मौके से सोने-डायमंड के गहने के अलावा करीब डेढ़ लाख रूपये की नगदी और लाइसेंसी बंदूक ले गए हैं। जिस समय ये घटना हुई उस दौरान इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव घर पर नहीं थे वो परिवार समेत मुंबई गए हुए थे। मुंबई से लौटने के बाद परिवार को घटना की जानकारी लगी। तो परिजन सन्न रह गए। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जहां चोर तसल्ली से दरवाजा तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। चोरों की संख्या आधा दर्जन से ज्यादा है। उन्होंने रैकी के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।-----


By - Sagar tv news
01-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.