अस्पताल परिसर में नकाबपोश बदमाशों ने जो किया वो कैमरे में कैद हो गया || SAGAR TV NEWS ||

 

अस्पताल के वाहन स्टैंड पर बीते देर रात करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने बूथ पर तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों से मारपीट की। घटना एमपी के ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल की है। जहां बदमाशों ने कांच फोड़ दिए और कुर्सियां फेक दीं। यही नहीं करीब 15 हजार रूपये लूटकर ले गए। बिलिंग मशीन तक तोड़ दी। दरअसल स्टैंड पर पार्किंग को लेकर किसी आकाश नाम के लड़के से दिन में विवाद हुआ था। जिसने रात को अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। ये पूरी घटना स्टैंड पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। जिसके फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में भी जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक़ शहर के जयारोग्य अस्पताल में वाहन स्टैंड का ठेका कुलदीप सिंह राजावत का है। जहां बीते दिन आकाश सक्सेना निवासी जवाहर कॉलोनी से पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद हुआ था। करीब तीन लोग उस समय मारपीट कर पर्स छीन ले गए थे। जिसकी सूचना कंपू थाने में दी थी। लेकिन देर रात यहां पहुंचे कई युवाओ ने तोड़फोड़ मचा दी। सभी चेहरे पर कपड़े बांधे हुए थे। आते ही गालियां देना शुरू की मना करने पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।दो बिलिंग मशीन भी तोड़ दी। जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। कर्मचारी को पीट दिया। बदमाश हाथ में सरिया, लाठी और हॉकी लिए हुए थे।
पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।------


By - Sagar tv news
31-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.