सागर-जीने चढ़ते समय गिरने से बाल-बाल बची पूर्व सीएम उमा भारती !

 

 

जीने चढ़ते समय गिरने से बाल-बाल बची पूर्व सीएम उमा भारती !

सागर में जीने चढ़ते समय गिरने से बाल-बाल बची उमा भारती !

सागर जिले के शाहगढ़ पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जीने चढ़ते समय गिरने से बाल-बाल बच गयी। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने सहारा दिया। वहीं इस दौरान वो मीडिया से भी मुखातिब हुई। शराब बंदी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा की आप सरकार से पूछिए की उनका साथ क्यों नहीं दे रहे। साथ ही बोली की शराब पीने वाला ही शराब को गलत मानता है। शराब पीने वाला भी चाहता है की ये बंद हो। इसके अलावा पूर्व सीएम उमा भारती बोली की वो बचपन से ही शाहगढ़ आती रही है। ज़ब वो करीब 10 साल की थी तब शाहगढ़ निवासी स्व. हरनारायण बिलइया उन्हें शाहगढ़ लेकर आये थे। उस दौरान वो प्रवचन देने लगी थीं। उस परिवार से आज भी आत्मीय रिश्ता है। उन्होंने ये भी कहा की शाहगढ़ उनके दिल में धड़कता है।
दरअसल अल्प प्रवास पर शाहगढ़ पहुंची मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का शाहगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीष यादव के सिमरिया निवास पर भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले उमा भारती ने निवास परिसर में स्थित राधा कृष्ण मन्दिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद कई लोगों ने उमा भारती का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उद्योगपति कुलदीप सिंह राठौर समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। कुछ देर रुकने के बाद उमा भारती छतरपुर रवाना हो गयी।--------


By - Sunil Tiwari Sagar TV News from Shahgarh.--
29-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.