सागर-देवर ने भाभी से की छेड़छाड़, भाई ने ठिकाने लगा दिया

 

सागर के केसली थाना क्षेत्र में भाभी से छेड़छाड़ करने के विवाद में देवर का मर्डर कर दिया। बीचबचाव करने आई मां और पत्नी घायल हुई हैं। पुलिस के अनुसार मुहली निवासी कमलेश बसंल ने 30 अगस्त को परिवार की भाभी से छेड़छाड़ की थी। मामले में भाभी ने केसली थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। घटनाक्रम के बाद से महिला का पति छेड़खानी का बदला लेने के लिए घात लगाए था। शुक्रवार की रात महिला का पति अपने साथियों के साथ मुहली पहुंचा। जहां विवाद करते हुए कमलेश से गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू। आरोपियों ने कमलेश को डंडों से इतना पीटा की अस्पताल में उसकी जान चली गई। सूचना मिलते ही केसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
केसली थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने बताया कि छेड़छाड़ के विवाद में आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट की थी। मारपीट में आई चोटों के कारण उसकी जान चली गई। 302 धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
29-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.