सागर की सड़कों और नालों पर जानवर भी सुरक्षित नहीं, गाय जा गिरी खुले हुए नाले में !

सागर की सड़कों और नालों पर जानवर भी सुरक्षित नहीं, गाय जा गिरी खुले हुए नाले में !

सागर में जानवर भी सुरक्षित नहीं खुले पड़े नाले में जा गिरी गाय !

सागर में एक तरफ स्मार्ट सिटी के कामों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। तो जानवर भी इससे अछूते नहीं हैं। सागर के एमएलबी स्कूल के नजदीक एक गाय खुले हुए नाले में गिर गयी। जिससे उसकी जान आफत में बन आई। वो तो गनीमत है। की उसे समय रहते कुछ लोगों ने देख लिया था। जिसके बाद मानवता दिखाते हुए उन्होंने भैंस को किसी तरह नाले से बाहर निकाला। ये नज़ारा रात के समय का है। देखा जाये तो शहर में कई जगहों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिससे कुछ जगहों पर लापरवाही भी बरती जा रही है। जिससे लोगों को तो परेशानियां तो हो ही रही हैं। वहीं जानवर भी परेशान हैं।

वहीं सागर में बीते 1 दिन पहले ही नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शहर का भ्रमण किया था। साथ ही स्मार्ट सिटी के कामों की समीक्षा करते हुए अधिकारीयों के साथ में बैठक भी ली थी। और दिशा निर्देश दिए थे की जो काम छूटे हुए हैं। उन्हें जल्द से जल्द कराएं। साथ ही ये भी कहा था की स्मार्ट सिटी के अधिकतर काम पूरे हो चुके हैं। लेकिन एमएलबी स्कूल रोड से दादा दरबार मंदिर तरफ बनने वाले रोड का काम अधूरा पड़ा हुआ है। यहां नाला भी खुला पड़ा है। जिसमें एक गाय गिर गयी थी। जिसकी समय रहते जान बचा ली गयी।
एक के बाद एक लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। लेकिन जिम्म्मेदार इनकी सुध नहीं ले रहे हैं। बता दें की स्मार्ट सिटी के तहत इस रोड का काम लैंड मार्क ऑपरेशन द्वारा कराया जा रहा है। जिसके इंजीनियर इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।-


By - sagar tv news
28-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.