दुनिया का सबसे गंदा आदमी,नहाने के बाद दुनिया को कह गया अलविदा

 

दुनिया के सबसे गंदे आदमी कहलाने वाले अमो हाजी जो पिछले 60 सालों से नहाए नहीं थे। लेकिन कुछ दिनों पहले ही उनके गांव के लोगों ने उन्हें नहला दिया था। जिसके बाद वो बीमार पड़ गए और मौत हो गई।
दरअसल दुनिया भर में अपनी एक अलग और अनोखी पहचान  बनाने वाले अमो हाजी दक्षिणी ईरान के देजगाह गांव के रहने वाले थे। उनकी उम्र 94 साल थी। उनका कोई रिश्तेदार नहीं था और वह अकेले ही ईटों से बनी एक खुली झोपड़ी में रहते थे। हाजी ने पिछले 60 सालों से पानी और साबुन का इस्तेमाल नहीं किया था। उन्हें डर था कि वो नहाने से बीमार पड़ जायेगे। कई सालों से ना नहाने की वजह से उनका शरीर काला हो गया था। अगर उनसे कोई नहाने की बोलता था तो उनको गुस्सा आता था। लेकिन कुछ महीनों  पहले गांव वालों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़कर नहला दिया था। जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। और उनकी मौत हो गई। बता दे की हाजी को खाने में जानवरों का सड़ा हुआ मांस और गंदा पानी पसंद था। इसके अलावा ये भी बताया जाता है कि हाजी एक साथ पांच सिगरेट जलाकर पी जाते थे।
तो वहीं 2013 में अमौ हाजी के जीवन के बारे में द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाज नामक एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई गई थी। जिसमें दिखाया गया था कि अमौ हाजी अपना जीवन कैसे जीते हैं।


By - SAGAR TV NEWS
28-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.