आठवीं क्लास की 13 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म !

 

आठवीं क्लास में पढ़ने वाली एक 13 साल की नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। हैरान किये जाने वाला ये मामला जम्मू और कश्मीर के पुंछ से सामने आया है। बताया जा रहा है की मेंढर के उप जिला अस्पताल में एक 13 साल की लड़की ने बच्चे को जन्मा है। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक लड़के के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मेंढर में रहने वाली एक लड़की को पेट में दर्द की शिकायत पर उप जिला अस्पताल लाया गया। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो उनके होश उढ़ गए क्योंकि लड़की गर्भवती थी। नाबालिग प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी। कुछ समय के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया


By - SAGAR TV NEWS
27-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.