प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी समेत 4 को घर वालों ने बनाया बंधक,पुलिस ने कराया मुक्त !SAGAR TV NEWS

 

शादीशुदा महिला से एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो उससे मिलने उसके घर गया लेकिन पकड़े जाने पर महिला के देवर ने उसे बुरी तरह पीटा और 3 दिन तक घर में बंद रखा। पिता पहुंचे तो उन्हें और उनके दो साथ दो और लोगों को भी अगवा कर लिया था जिन्हे पुलिस ने छुड़ाया। मामला एमपी के भिंड का है। छत्ते का पूरा और गोरमी के चार लोगों को गोरमी पुलिस ने अपह्त सिहोनिया पुलिस के सहयोग से जौरा के बिशनोई गांव से मुक्त करा लिया। वहीं अपहरण में सहयोगी चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दरअसल गांधीधाम गुजरात में नौकरी करने वाले युवक रिंकू जाटव का प्रेमलता हरीक्षा की घड़ी में शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा था। 21 अक्टूबर को रिंकू प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। तो महिला के देवर ने उसको भाभी के साथ मिलते देख लिया। देवर ने रिंकू जाटव को पकड़कर जमकर पीटा और 3 दिन तक घर में बंद रखा। जब उसके पिता अनिल जाटव बेटे को छुड़ाने गांधीधाम से हरीक्षा पहुंचा तो महिला के ससुराल वालों ने उसे भी पकड़ लिया। उनके साथ गोरमी के दो युवक दिनेश और अशोक भी थे। जो रिंकू के साथ गांधीधाम में नौकरी करते थे। जब पुलिस दबाव बढ़ा तो आरोपियों ने बंधकों को हरीक्षा के घड़ी से विश्नोई में शिफ्ट कर दिया और। और एक व्यक्ति की रिहाई के बदले करीब 2 लाख रूपये फिरौती मांगने लगे। अपहरण के मामले में गोरमी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बंधकों की लोकेशन जौरा के बिश्नोई गांव में ट्रेस हुई। जिस पर थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर पुलिस बल के साथ पहुंचे और बिश्नोई क्षेत्र में तीन स्थानों पर दबिश दी। जिसके बाद बंधकों को पनाह देने के आरोप में पुलिस ने ब्रजराज भगतपुरा, राजेश कुशवाहा मोदरा, भीकम कुशवाहा मोड़ना और भरत निवासी जोरा को गिरफ्तार किया।------


By - Ranveer Parmar Bhind
27-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.