सागर जिले के बीना में गोवर्धन पूजा के मौके पर ग्वाल टोली में पड़ो का दंगल का आयोजन किया गया। यह परंपरा समाज के लोगों के द्वारा कई वर्षों से की जा रही है। ग्वाल टोली में आयोजित हुए पड़ा के दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यह दंगल प्रत्येक वर्ष गोवर्धन पूजा के आयोजित किया जाता है। इस परंपरागत और आजमाइश को देखने के लिए लोगों का हुजूम सा लग जाता है। भारत यादव ने बताया कि पूर्वजों की यह परंपरा हम सभी लोग निभा रहे हैं। कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। गोवर्धन पूजा के दिन खुले मैदान में पाड़ों को छोड़ देते और फिर दोनों में लड़ाई होती है। पप्पू यादव, पवन यादव ने बताया कि इस परंपरागत जोर आजमाइश को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं, और इस खेल को देखते हैं। यह परंपरा काफी वर्षों से चली आ रही है। इस बार कम समय में ही भैंसा के दंगल का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.